Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पालिकाध्यक्ष ने गरीबों को बांटे कम्बल

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पालिकाध्यक्ष ने गरीबों को बांटे कम्बल

हाथरस,जन सामना। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग पर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा गरीब व निराश्रित लोगों को कम्बल का वितरण किया गया।  पालिका अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी एक बहुत ही महान नेता थे और उन्हें राजनीति के अजात शत्रु के नाम से जाना जाता था। विपक्षी भी अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों व उनके आचरणों की तारीफ किया करते थे और हमें महान नेता वाजपेयीजी के पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभानी है। पालिका अध्यक्ष ने यह भी बताया कि अटलजी कभी भी कार्यकर्ताओं को गलत नहीं बोलने दिया करते थे और हमेशा सत्य के साथ चलने को कहते थे।  इस अवसर पर सभासद प्रमोद शर्मा, भाजपा नेता मोरमुकुट गुप्ता, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, भोला चौधरी आदि उपस्थित थे।