Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशू का जनपद में हुआ स्वागत

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशू का जनपद में हुआ स्वागत

फिरोजाबाद,जन सामना। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में बोधाश्रम पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशू सिंह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि हिमांशू सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से यूथ कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने हिमांशू सिंह को प्रथम आगमन पर बधाई देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की और बधाई दी। इस दौरान वकार खालिक, अल्पसंख्यक विभाग कोडिनेटर गुलाम जीलानी, राजेश शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, देनप जिला अध्यक्ष आजम इरफान, सेबादल से नुरूल हूदा लाला राईन गाँधी, स्नेहलता, कल्लू अंसारी, मोहम्मद चमन, भूपेन्द्र, सोनू, चमन राठौड़, सोनू शर्मा, कालीचरण आदि मौजूद रहे।