Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पंचायत चुनावों में पीस पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

पंचायत चुनावों में पीस पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

फिरोजाबाद,जन सामना। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी एवं महासचिव अवधेश सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पार्टी जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीओ सदस्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। ंसाथ ही पार्टी सर्व समाज की समस्या कों लेकर हर मुददे पर काम कर रही है। कोआडिनेटर एड. वसीम अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। कानून नाम की कोई चीज नही है। जनता 2022 में बदलाव चाहती है। सपा के बाद दूसरा विकल्प पीस पार्टी है।