Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के पुष्प अर्पित कर किया नमन ,बच्चों को मास्क और बिस्कुट बांटे

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के पुष्प अर्पित कर किया नमन ,बच्चों को मास्क और बिस्कुट बांटे

कानपुर,जन सामना। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष एवं भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड.70 कर्रही की भाजपा वार्ड अध्यक्ष शान्ति उर्फ़ ज्योति तिवारी के द्वारा बर्रा विश्व बैंक सेक्टर के जे सेक्टर में अंबे शिव धाम मंदिर में मिष्ठान वितरण व बच्चों को मास्क और बिस्कुट वितरण करके जन्मोत्सव मनाया गया।जिसमें मुख्य रुप से सेक्टर प्रभारी कृपाशंकर मिश्रा,मंडल महामंत्री सुनील तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष विनोद शर्मा,मंडल मंत्री हरीओम भदौरिया,सुशील अवस्थी समेत सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।