Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानव कल्याण सामाजिक संस्था ने बांटे मास्क

मानव कल्याण सामाजिक संस्था ने बांटे मास्क

हाथरस,जन सामना। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर मंडल स्तरीय मत्स्य पालक गोष्ठी का आयोजन आगरा व अलीगढ़ मंडल द्वारा आगरा के आरबीएस डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें हाथरस के मत्स्य पालन विभाग द्वारा बहुत बड़ी संख्या में किसानों को बस द्वारा आगरा ले जाया गया। जहां सभी मत्स्य विभाग के अधिकारियों तथा सभी किसानों को मानव कल्याण सामाजिक संस्था द्वारा मास्क वितरित किए गए।  मास्क वितरण में मानव कल्याण के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय, जिला महामंत्री कन्हैया वार्ष्णेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित वार्ष्णेय, युवा नगर अध्यक्ष कृष्णा शर्मा पहलवान आदि उपस्थित थे।