फिरोजाबाद, जन सामना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विविध संगठनों में कार्य करने वाली बहनों की समन्वय बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में किया गया। संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने संगठन की विभिन्न जानकारियों पर प्रकाश डाला तथा अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के विषय में जानकारी दी। उन्होंने भी से आग्रह किया कि जिस प्रकार गिलहरी ने रामसेतु के निर्माण के समय राम के कार्य हेतु अपना योगदान दिया उसी प्रकार हम सब को भी भगवान राम मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए तथा समाज को जागृत करना चाहिए। विभाग प्रचारक ने आह्वान किया कि हम सभी को राम कार्य हेतु हर घर तक जाना होगा कोई भी परिवार ऐसा न रह जाए जिस का सहयोग राम मंदिर निर्माण में न हो।इस कार्य को पूर्ण करने हेतु महानगर में एक समिति का गठन किया गया जिसकी घोषणा राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका वहिन साधना उपाध्याय ने की।इस समिति में महानगर संयोजिका डॉ निधि गुप्ता को बनाया गया तथा केशव नगर संयोजिका मधुरमा गुप्ता, चंद्रसेन नगर संयोजिका उमा, राजेंद्र नगर शोभा गुप्ता, वीर सावरकर नगर पूनम, सीतला नगर सीता, माधव नगर विभूति वर्मा एवं निशा शर्मा, मधुकर नगर रेखा सक्सेना एवं सुदर्शन नगर की संयोजिका नीलम को बनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता रहमान महानगर संघचालक प्रदीप गुप्ता ने की। बैठक में मुख्य रूप से विभाग कार्यवाह बृजेश, विभाग सह बौद्धिक प्रमुख अमर सिंह, अभिषेक, रमाकांत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Jansaamna