फिरोजाबाद, जन सामना। अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को इंग्लैंड में जाकर मौत के घाट उतार कर इतिहास में अपना नाम अमर करने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद वीर उधम सिंह की जयंती भारतीय बौद्ध संघ फिरोजाबाद के तत्वधान में सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल बोध आश्रम के प्रांगण में मनाई गई। भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश के प्रभारी भगवानदास शंखवार ने कहा गरीब मजदूर परिवार में जन्म लेकर तथा बचपन में ही माता और पिता दोनों के निधन के उपरांत विषम परिस्थितियों में पल बढ़कर बड़े हुए और देश की आजादी के आंदोलन में भाग लेकर जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को इंग्लैंड जा कर मौत के घाट उतारने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद उधम सिंह का आजादी के आंदोलन में योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि अमर शहीद उधम के पूर्वज रोजगार की तलाश में पंजाब गए, जहां अल्पायु में ही इनके माता-पिता का देहांत हो गया और इन्हें अनाथ आश्रम में डाल दिया गया, जहां से इन्हें एक सरदार दंपत्ति ने गोद ले लिया आगे चलकर यही बालक एक महान क्रांतिकारी बनकर आज इतिहास में अमर हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद उधम सिंह चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर राष्ट्रीय महामंत्री एवं महिला प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता शंखवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित महावर ने की संचालन महानगर अध्यक्ष मनोज शंखवार कबीर ने किया। इस मौके पर भारतीय बौद्ध संघ की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता शंखवार ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार शंखवार ब्रज क्षेत्र मंत्री उमेश राठौर भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव देव शंखवार श्याम सिंह संखवार चौधरी बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।