Monday, July 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसएसपी ने किया दरोगा को निलम्बित, रिश्‍वत मांगते आडियो हुआ था वायरल

एसएसपी ने किया दरोगा को निलम्बित, रिश्‍वत मांगते आडियो हुआ था वायरल

फिरोजाबाद,जन सामना। एसएसपी अजय कुमार ने बीते दिनों एक दरोगा का ऑडियो वायरल होने पर जांच के बाद उसे निलम्बित कर दिया है।  एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि यह प्रकरण थाना रसूलपुर का है। जिसमें तथाकथित रूप से ब्रजमोहन गौतम दारोगा के खिलाफ कुछ प्रमाणिक तत्व निकल कर आये हैं। जांच में यह बात सामने आयी कि दरोगा बृजमोहन गौतम द्वारा अनुचित लाभ लेने के बातचीत की जा रही है साथ ही साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है जिससे पुलिस की छवि खराब होने का संदेश जा रहा था।
तत्काल प्रभाव से आरोपी उपनिरीक्षक बृजमोहन गौतम को निलंबित किया गया है उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच राजपत्रित अधिकारी को आवंटित की गई है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। हमारा यही उद्देश्य है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाये।