Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल्याण करोतिं चिकित्सा संस्थान के बैनरतले निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का अयोजन

कल्याण करोतिं चिकित्सा संस्थान के बैनरतले निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का अयोजन

सासनी/हाथरस,जन सामना।  कल्याण करोतिं बाबा चिकित्सा संस्थान के बैनरतले निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का अयोजन सुशीला कौशिक एकाडमी ऑफ एजूकेशन अकबरपुर सीकुर सासनी में मंगलवार दिनांक 29 दिसंबर को लगाया जाएगा।
सोमवार को यह जानकारी देते हुए एकाडमी के प्रबंधक दयाशंकर कौशिक ने बताया कि मंगलवार को लगने वाला निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर प्रातः दस बजे शुरू किया जाएगा।जिसमें नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद, नाखूना, परवाला, कालापानी, आदि के उपचार हेतु परामर्श दिया जएगा। साथ ही मोतियाबिंद वाले मरीजो के चयन के बाद निःशुल्क ऑपरेशन के लिए समय दिया जाएगा। जहां पलंग, बिस्तर, दवा, लेंस, चशमा, भोजन आदि भी निःशुल्क रहेगा।