Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यक्ति ने सरेआम लहराया तमंचा, लड़की को रोक गाली गलौज मारपीट का आरोप

व्यक्ति ने सरेआम लहराया तमंचा, लड़की को रोक गाली गलौज मारपीट का आरोप

फिरोजाबाद,जन सामना। जसराना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में मारपीट के दौरान युवक ने तमंचा लहराकर किया जान से मार देने के एलान। वीडियों वायरल होने पर मौके पर पहुची पुलिस ने युवक का किया गिरफ्तार। जसराना क्षेत्र सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही अन्य व्यक्ति की लड़की जो कि अपने चाचा की दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी उसे आरोप है तमंचा दिखाकर रोक लिया और गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट की। इस दौरान ग्रामीणों ने उसकी वीडियो बना ली जो कि शोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फिलहाल इस सम्बंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए अवगत कराया है कि साक्ष्य में तौर।पर पुरानी रंजिश के चलते इस हरकत को अंजाम देने वाले व्यक्ति की वीडियो भी बना ली गई ।वीडियों वायरल होने की सूचना पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने घटना को संज्ञान में लेने के बाद आरोपी रामगोपाल को पुलिस द्वारा तमंचा सहित दबोच लिया गया। जिसके खिलाफ कार्यवाही भी की गयी।