Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटलजी की जन्म जयन्ती पर चलाया स्वच्छता अभियान

अटलजी की जन्म जयन्ती पर चलाया स्वच्छता अभियान

हाथरस, जन सामना। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती को भाजपाइयों द्वारा सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इसी क्रम में सेवा सप्ताह दिवस को मनाते हुए भाजपा नेता एवं भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य डॉ. अविन शर्मा की धर्मपत्नी क्षमा शर्मा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष में सेवा सप्ताह कार्य के तहत गांव कोरना चमरूआ में स्वच्छता अभियान भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य एवं किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सहसंयोजक डॉ. अविन शर्मा की धर्मपत्नी व रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे की सदस्य क्षमा शर्मा द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान चलाते हुए झाड़ू लगाकर गांव के मार्गों को स्वच्छ किया गया तथा इस मौके पर गरीब असहाय व बच्चों को फल आदि का भी वितरण किया गया।