Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ठंड में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस की चाल हुई मंद

ठंड में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस की चाल हुई मंद

आगरा अलीगढ रोड पर चोरों ने लगाई तीन दुकानों में सेंध
सासनी/ हाथरस, जन सामना। जहां हड्डियों को कंपा ने वाली सर्द बर्फीली हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, वहीं चोरों के हौसले बुलंद हो गये है, और पुलिस की चाल मंदी हो गई है, जिसके चलते बीती रात अज्ञात चोरों ने आगरा अलीगढ राजमार्ग जैन पेट्रोल पंप के सामने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाकर हजरों का सामान चोरी कर लिया। पीडित दुकानदारों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
जानकारी के अनुसार गोपालपुर के कालू पुत्र सत्तार, इदरीश पुत्र इस्मालमुद्दीन समामई निवासी धर्मवीर पु, राजाराम की तथा रामनगर के लोगों की कार, ट्रैक्टर, बाइक ट्रक आदि मरम्मत करने के सामान की दुकानें है, जिन्हें उक्त दुकानदार रोजाना की भांति बंद कर अपने घर आ गये। जिसका मौका पाकर चारों ने इन दुकानों को अपना निशाना बनाया और छत की पटिया काटकर दुकान में प्रवेश कर गये। चोरों ने दो दुकानों से भारी मात्रा में सामान चोरी कर लिया, अब चोरो नेचौथी दुकान में कूमल लगाने का प्रयास किया तो दुकान के भीतर सो रहे दुकानदार की आंख खुल गई। जिसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दुकानों के निकट होटल और पेट्रोल पंप पर सो रहे लोग जाग गये। जगार होने के कारण चोर अंधेरा और कोहरा का लाभ उठाकर भाग जाने में कामयाब हो गये। उधर दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने चोरों को उनके पगचिन्हों पर काफी तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पीडित दुकानदारों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है, तथा पुलिस से सघन गश्त करने की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।