Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रसपा ने सचिन जायसवाल को पिछड़ा वर्ग महासचिव किया घोषित

प्रसपा ने सचिन जायसवाल को पिछड़ा वर्ग महासचिव किया घोषित

कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नगर अध्यक्ष आशीष चौबे के निर्देश अनुसार पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के कानपुर महानगर अध्यक्ष पंकज बाथम ने घूमनी बाजार निवासी सचिन जायसवाल को नगर महासचिव अशोकनगर स्थित कार्यालय मेँ नगर मे घोषित किया एवं स्वागत सम्मान किया! इस अवसर पर सचिन जयसवाल ने कहा कि पार्टी को ताकत देने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा! जिसमें प्रमुख रूप से समाजसेवी संत गोस्वामी नगर महासचिव राजू खन्ना, डी0के बाथम, राकेश रावत, किसलय दीक्षित, अभिषेक यादव, आयुष दीक्षित,हिमांशु तिवारी, राजेंद्र खरे एडवोकेट, आदि लोग मौजूद रहे!