Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुकान की छत काटकर चोरी

दुकान की छत काटकर चोरी

हाथरस,जन सामना। नव वर्ष के मौके पर बीती रात्रि को जहां सभी लोग नव वर्ष का जश्न मना रहे थे और एक दूसरे को शुभकामना दे रहे थे। वहीं रात्रि में शातिर चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे और एक दुकान की छत काटकर अज्ञात चोर हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी कर ले गए।थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रामबाग इंटर कॉलेज के बाहर स्थित चाय की दुकान सोनू कुमार पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी डीईओ ऑफिस के पास की दुकान है जिसमें बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने छत की पटियां काटकर दुकान में से गैस सिलेंडर, गुटका, बीड़ी, सिगरेट, नगदी, मक्खन आदि सहित लगभग करीब 25 हजार रूपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना की आज सुबह पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और घटना की सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की रिपोर्ट हेतु थाना हाथरस गेट पुलिस को तहरीर दे दी गई है।