Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराई 8 गाड़ियां तीन की मौत

एक्सप्रेस वे पर आपस में टकराई 8 गाड़ियां तीन की मौत

इटावा,जन सामना। जनपद के उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तड़के सुबह 8.30 बजे एक के बाद एक आपस में गाड़ी टकराने की जोरदार आवाज स्थानीय लोगों को सुनाई दी जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 130 के पास एक डंपर रॉन्ग साइड पर मोड़ रहा था उसी दौरान कोहरा भी काफी गाना था जिसकी वजह से कार चलाने वाले चालक डंपर को नहीं देख पाए और एक के बाद एक आठ वाहन आपस में टकरा गए इस हादसे में 3 लोगों की तो मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करा दिया गया जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है वहीं पुलिस ने भी मामले को संज्ञान लिया और आगे की जांच पड़ताल शुरू की।