फिरोजाबाद,जन सामना। जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुये सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। शिकोहाबाद क्षेत्र के बोझिया कट के पास शनिवार को एक आयशर गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे आयशर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुँची थाना पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहाँ शव को पोस्टमॉर्टम गृह में रखवा दिया गया है। यह जानकारी शव लाने वाली थाना पुलिस ने दी है। मृतक की पहचान इमरान (21) पुत्र शाहिद खान निवासी चैमुखी कला, थाना तिजौरा, अलवर राजस्थान के रूप में की गई है। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी है।
वही दूसरा हादसा थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा रोड पर हुआ। जिमसें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव खंदी में गिर पड़ा। जानकारी होने पर पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम हेतु जिला अस्पताल लेकर आयी। जसराना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खेरिया निवासी मोनू (35) पुत्र प्रमोद कुमार बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की देर रात कहीं जा रहा था। इसी दौरान थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एटा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव खंदी में गिर पड़ा। खंदी में पानी भरा हुआ था। षव कीचड़ में सन गया था। षनिवार की सुवह थाना पुलिस को जानकारी हुई तो वह शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लेकर आई है। यह जानकारी मृतक के भतीजे दीपक ने जिला अस्पताल में दी है।
वही थाना रसूलपुर क्षेत्र अन्तर्गत ई-रिक्सा पलटने से महिला पुलिसकर्मी सरोज देवी पत्नी सुरेश चन्द्र घायल हो गयी। महिला सिपाही ने बताया कि उसकी ड्यूटी रसूलपुर थाने में थी। लेकिन उसकी ड्यूटी महिला थाने में लगा दी थी। जिसके कारण वह वहां जा रही थी तभी हादसा हो गया। एक अन्य हादसे में कुंवर प्रताप सिंह पुत्र किशन निवासी टीकरी नगला सिंघी घायल हो गया। घायल ने बताया कि टूण्ड़ला टोल टैक्स के समीप उसकी बाइक में कोई टक्कर मार गया। जिससे वह घायल हुआ है।