Saturday, June 7, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑनलाइन ठगी के शिकार आरक्षी को 20 हजार 

ऑनलाइन ठगी के शिकार आरक्षी को 20 हजार 

फिरोजाबाद, जन सामना। ऑनलाइन फ्राड की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर एक पुलिसकर्मी के 20 हजार रूपये वापस दिलाये है। जिससे उसने राहत की सांस ली है। आरक्षी दीक्षित कुमार ने बताया कि उसके फोन पर 17 दिसम्बर को उसके वाट्सअप पर एक क्यूआर कोड़ आया उसके कुछ समय बाद एक अनजान नम्बर से फोन आया और उस कोड़ को स्कैन करने के लिये कहा गया। उसने आरक्षी को बातों में लेकर क्यूआर कोड़ स्कैन करा लिया। कोड स्कैन होते ही आरक्षी के खातें से 20 हजार रूपये कट गये। आरक्षी ने इसकी षिकायत तत्काल साईबर सैल को दी। साइबर सैल टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुये इस राशि को वापस दिलाया है। जिससे आरक्षी ने राहत की सांस ली है।