Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  1 साल बेमिसाल पर भाजपा शहर अध्यक्ष का स्वागत

 1 साल बेमिसाल पर भाजपा शहर अध्यक्ष का स्वागत

हाथरस, जन सामना।  ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा किशनलाल शर्मा के फॉर्म हाउस पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ट्रक ट्रांसपोर्ट के प्रदेश पदाधिकारी किशनलाल शर्मा द्वारा भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के कार्यकाल के 1 साल बेमिसाल पर भूरि-भूरि प्रशंशा की और उनका फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शरद माहेश्वरी ने संगठन के कार्य को हमेशा सर्वोपरि मानते हुए सदैव जनता एवं व्यापारियों के हित में कार्य किया और समय-समय पर जनता एवं व्यापारियों के हित में आवाज उठाई। सभी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शरद माहेश्वरी एवं भारतीय जनता पार्टी की नगर टीम के पदाधिकारियों कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, भूपेंद्र कौशिक, अर्जुन बाल्मीकि का फूल मालाओं से लादकर एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया।स्वागत करने वालों में प्रदीप सारस्वत, रविंद्र कुमार सिंह, राहुल वार्ष्णेय, विपुल शर्मा, नवजोत शर्मा, गिर्राज, हरी बर्मन, अमित बंसल, दीपक शर्मा, जुगेन्द्र ठाकुर, अरूण जैन, लकी सिंह आदि तमाम लोग शामिल थे।