Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं की समस्याओं का होगा समाधान-अखिलेश

महिलाओं की समस्याओं का होगा समाधान-अखिलेश

हाथरस, जन सामना। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  अखिलेश गुप्ता द्वारा आज जलेसर रोड पर महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए एक बैठक की गई और बैठक में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु उन्हें आश्वासन दिया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में जलेसर रोड पर महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें महिलाओं द्वारा राशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आवास एवं अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें अवगत कराया गया और उनके समाधान की मांग की गई। वहीं जिलाध्यक्ष  अखिलेश गुप्ता द्वारा महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि वह महिलाओं की समस्याओं के लिए हर समय तत्पर हैं और वह उनकी समस्या चाहे किसी भी प्रकार की हो उसके लिए कार्य करेंगी और महिलाओं को राशन, पेंशन, अन्य आदि समस्याओं का समाधान भी कराएंगी। इस दौरान महिलाओं द्वारा जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता का फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत भी किया गया। स्वागत करने व बैठक में कमलेश कुशवाहा, मालती, मीना, सरोज देवी, मीरा देवी, आशा उपाध्याय, आशा देवी, रजनी देवी, नीलम देवी, मंजू देवी, फूलन देवी, रमा देवी आदि तमाम महिलाएं मौजूद थीं।