Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आपस में भिड़ीं बाइकें, हादसे में तीन लोग घायल

आपस में भिड़ीं बाइकें, हादसे में तीन लोग घायल

हाथरस, जन सामना। सासनी-कैलोरा मार्ग स्थित गांव नगला वीरीसहाय के निकट दो बाइकें आपस में भिड गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम बाइक सवार रंजीत पुत्र बधाऊ निवासी सूरजपुर थाना हाथरस जंक्शन अपने साथी भोलू पुत्र पप्पू के साथ सासनी की ओर आ रहा। जैसे ही वह गांव नगला वीरी सहाय के निकट पहुंचा वैसे ही सामने से बाइक पर आ रहे हर्ष पुत्र लाखन जिससे दोनों बाइकें सडक पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। और बाइक सवार घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीर एवं 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।