Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर में लगातार विस्तार कर रही आम आदमी पार्टी

कानपुर में लगातार विस्तार कर रही आम आदमी पार्टी

कानपुर, जन सामना । सैनिक चौराहा यशोदा नगर के पास गंगा पुर कालोनी बाजपेयी निवास संकटमोचन धाम में महाराज पुर विधान सभा अध्यक्ष राजीव कटियार की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई ।पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुचाने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई तथा वार्ड46व63 की कमेटियों का गठन किया गया।पंचायत चुनाव जीतने की रूपरेखा बनाई गई। विश्व नाथ बाजपेई को विधान सभा समन्यवय पद की जिम्मेदारी सर्व सम्मति से दी गई। सरसौल से जिला पंचायत सदस्यपद के प्रत्याशी के रूप में विनय कुमार त्रिपाठी का नाम घोषित किया गया। विधान सभा उपाध्यक्ष अविनाश दुबे को बनाया गया।जिसमें मुख्य रूप से फैजान लारी,योगेश पाल, राजेन्द्र पाल, वाजिद हुसैन, डॉ पी के पाठक, मनीष,प्रवीण त्रिवेदी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।