Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान महानगर कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान महानगर कार्यालय का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद, जन सामना। गांधी पार्क स्थित गौशाला परिसर में रविवार को  राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान महानगर कार्यालय का हवन पूजन के साथ शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत ने कहा कि इस अभियान का शुभारम्भ 15 जनवरी से होगा। उन्होंने कहा कि  राम मंदिर का निर्माण हम आप सभी के सहयोग से ही होना है। भगवान राम मंदिर निर्माण के लिये हर हिंदू को तन मन धन से निधि समर्पण करनी चाहिये। उन्होंने उपस्थित स्वयं सेवकों से कहा कि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिये प्रत्येक हिंदू परिवार के घर-घर जाकर मंदिर निर्माण के लिये राशि एकत्रित करनी होगी। इसके साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्य वक्त के रूप में अशोक व दिलीप उपस्थित रहे। इस मौके पर महानगर कार्यवाह गौरव, रामकुमार, अभिषेक, महानगर संघ चालक डाॅ रमाशंकर सिंह, बृजेश, रमाकान्त उपाध्याय, महानगर प्रचार प्रमुख धर्मेन्द्र, नगर विधायक मनीष असीजा, डाॅ लक्ष्मी नारायन यादव, राकेश शंखवार, मंगल सिंह राठौर, शिवमोहन श्रोतिय, अंकित तिवारी, डाॅ निधि गुप्ता, साधना उपाध्या, अनुपमा शर्मा, उर्वशी वर्मा, दिव्या भारद्वाज, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।