Monday, July 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पानी की टंकी पर गिरी आकाशीय बिजली

पानी की टंकी पर गिरी आकाशीय बिजली

हाथरस,जन सामना। सासनी कस्बा के शिक्षक नगर में एक मकान पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी पर आकाशी बिजली गिरने से मकान में करंट दौड गया और टंकी टूट गई। करंट से घर के लोग बाल-बाल बच गये।  देर रात तक हुई बरसात में तडकी आकाशीय बिजली जितेन्द्र पुत्र किशोरी लाल के मकान के ऊपर रखी पानी की टंकी पर गिरी। जिससे तेज आवाज के साथ टंकी टूटगई और मकान में आकाशीय बिजली के कंरट का हल्का झटका महसूस किया गया। इस दौरान कोई जन या धन हानि नहीं हुई। सिर्फ टंकी टूटने का नुकसान हुआ। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसी एकत्र हो गये। जिन्होंने आकाशीय बिजली के प्रकोप से भयभीत परिवार को सांत्वना दी।