Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा शहर कमेटी ने किया डीएम का स्वागत

भाजपा शहर कमेटी ने किया डीएम का स्वागत

हाथरस,जन सामना। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में आज भाजपा शहर कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल नवागत जिलाधिकारी रमेश रंजन से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा और जिले के प्रशासनिक मुखिया बनने पर उनको शुभकामनाएं दीं।
शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने जिलाधिकारी से कहा कि हमें आपसे आशा है कि आपके प्रशासनिक नेतृत्व में जनपद विकास की ओर अग्रसर रहेगा। नवागत जिलाधिकारी का बुके भेंट करके स्वागत करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, नगर मंत्री हरीश सेंगर, नगर मंत्री अर्जुन बाल्मीकि, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक आदि थे।