Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने गांधी पार्क के पास चल रहे निर्माण कार्य का आकस्मिक किया निरीक्षण

महापौर ने गांधी पार्क के पास चल रहे निर्माण कार्य का आकस्मिक किया निरीक्षण

फिरोजाबाद,जन सामना। महापौर नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा गांधी पार्क चौराहे के पास स्थित स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा के चारों ओर क्षतिग्रस्त फाउण्डेशन एवं टूटी हुई रैलिंग की मरम्मत से सम्बन्धित चल रहे निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय महापौर द्वारा सम्बन्धित ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए गये कि प्रश्नगत फाउण्डेशन एवं टूटी हुई रैलिगं की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापरक कराया जाये। विशेष रूप से यह ध्यान रखा जाए कि उक्त फाउण्डेशन एवं रैलिंग भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त न होने पाए।
महापौर के उक्त निरीक्षण के समय उपसभापति नगर निगम फिरोजाबाद  योगेश शंखवार, क्षेत्रीय पार्षद विजय शर्मा, पार्षद सुनील मिश्रा व अतुल पाण्डेय (प्रभारी अधिशासी अभियंता), राजेश कुमार (सहायक अभियंता) तथा प्रवीन कुमार (अवर अभियंता) उपस्थित रहे।