Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक ने की आत्महत्या,सनसनी

युवक ने की आत्महत्या,सनसनी

हाथरस,जन सामना। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के सुखराम कॉलोनी में बीती रात्रि को एक 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही मकान में आत्महत्या करली। घटना की सूचना पर पहुंची थाना हाथरस गेट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि 25 वर्षीय युवक प्रवीण पुत्र रामप्रकाश निवासी सुखराम कॉलोनी सोखना ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने मकान में आत्महत्या कर ली। जब घटना की जानकारी परिजनों को मालूम हुई तो शव को देख कर कोहराम मच गया। वहीं परिजन विलाप करने लगे। कुछ ही देर बाद सूचना मिलते ही मौके पर थाना हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह राजोरा मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।