Saturday, June 7, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  कवियों ने दी कवि पौरूष को श्रद्धांजली

 कवियों ने दी कवि पौरूष को श्रद्धांजली

सासनी/हाथरस,जन सामना। बुजुर्गों एवं काव्य संस्था साहित्यानंद के बैनरतले कवि रामनिवास उपाध्याय के आवास पर कवि पौरूष को श्रद्धांजली दी। जिसमें कवियों ने  पौरूष के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। आयोजित शोक सभा में सिकन्द्राराऊ के वरिष्ठ ब्रजभाषा कवि वलवीर सिंह पौरूष के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए कवियों ने कहा कि कवि बलवीर सिंह पौरूष नई पीढियों के लिए प्रेरणाश्रोत थे, उनकी कृतित्व और वक्तित्व रचनाओं पर भी विस्तृत प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने  पौरूष के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। कवियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य धारण हेतु भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान वीरेन्द्र जैन नारद, अशोक अग्रवाल, शैलेष अवस्थी, वीके सोलंकी, वीरपाल सिंह वीर, एमपी सिंह, रविराज सिंह, राधेश्याम वैद्य, मयंक चैहान, मुरारीलाल शर्मा, गोविंद उपाध्याय, रविकांत, धर्मेन्द्र सिंह यदुवंशी, आदि मौजूद थे।