Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अंडर-12 क्रिकेट प्रीमियम लींग में सर बिलाल कॉन्वेंट ने मारी बाजी

अंडर-12 क्रिकेट प्रीमियम लींग में सर बिलाल कॉन्वेंट ने मारी बाजी

फिरोजाबाद,जन सामना। स्व. साजिद कप्तान अंडर-12 क्रिकेट प्रीमियर लीग का दूसरा मैच एमएस एकेडमी रहना व सर बिलाल कान्वेंट स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें सर बिलाल काॅन्वेंट की टीम ने 80 रनों से जीत हासिल की।  अंडर-12 क्रिकेट प्रीमियर लींग में एमएस अकैडमी रहना व सर बिलाल कान्वेंट स्कूल के मध्य मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन विकास प्राधिकरण के सदस्य अश्वनी भारद्वाज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में एम एस अकादमी रहना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। सर बिलाल कान्वेंट स्कूल की टीम ने पहले खेलते हुए 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएस एकेडमी रहना की की पूरी टीम 21. 3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार सर बिलाल कान्वेंट स्कूल ने यह मुकाबला 80 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार युवा उद्योगपति अभिषेक मित्तल चंचल ने अर्जुन को प्रदान किया। मैच मे कार्यवाहक सचिव शिव कांत शर्मा, राजेश यादव, निशांत खरे, विकास पालीवाल, अभिषेक गौतम, रवि यादव, विनय यादव, राहुल शर्मा, विराट यादव, संतोष यादव, यादवेंद्र यादव, अपूर्व यादव, विवेक प्रजापति, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।