Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्काउट गाइड शिविर में दी नारी सशक्तिकरण अभियान की जानकारी

स्काउट गाइड शिविर में दी नारी सशक्तिकरण अभियान की जानकारी

हाथरस,जन सामना। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद हाथरस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में  मानिक चन्द्र इंटर कॉलेज लाडपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित कार्रक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक हरिशंकर माहौर ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्त ना हो जाए। क्योंकि नारी ही प्रकृति है। नारी से ही सृष्टि की सृजनहार है। इसलिए नारी का सम्मान और उसका सशक्तिकरण होना अति आवश्यक है। जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विनम्र बनो, साहसी बनो,और शक्तिशाली बनो स्वामी विवेकानंद जी के कथन को चरितार्थ करो। इस अवसर पर प्रधानाचार्य  डॉ राकेश कुमार अग्रवाल ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय और एबीवीपी के जिला संयोजक गोपाल अग्निहोत्री दिनेश शर्मा व सत्यनारायण राम, हरिश्चंद्र सरोज, धर्मेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, पवन पाठक, विष्णु कुमार लवानिया, श्री कृष्ण, अभिषेक चौहान, सत्यवीर सिंह समस्त स्टाफ एवं समस्त स्काउट कैडेट्स मौजूद थे।