Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

फिरोजाबाद,जन सामना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का 49 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं गरीबों को कम्बल वितरण कर मनाया।   शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नुरूल हुदा लाला राईन गांधी के नेतृत्व में प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष साजिद बेग एवं छात्र संगठन कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष वकार खालिद ने कहा कि देश में अन्नदाता के साथ भाजपा सरकार नाइंसाफी कर रही है। भाजपा को जो तीन काले कानून लगाए है। उनको वापसी लेना चाहिए। जिससे किसान खुशहाल हो सके। साथ ही कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश मेंकांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान सोनू खान, शहरीन खान, फहीम कुरैशी, अमन द्विवेदी, शहबाज, शाहरुख, समीर, अनम, मीना यादव, गुलाम जिलानी, नदीम कुरैशी, चाॅद कुरैशी, ईमरान कुरैशी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।