Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से कटकर युवक की मौत

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

 फिरोजाबाद,जन सामना।  टूण्डला क्षेत्र मितावली रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची जीआरपी टूण्डला ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।  टूडला क्षेत्र के मितावली रेलवे स्टेशन पर विगत रात्रि में लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सुबह मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी, उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी टूण्डला शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।