फिरोजाबाद, जन सामना। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के साथ-साथ नगर में सेविका समिति की बहनों द्वारा भी जनजागरण रैली निकला कर लोगों को राम मन्दिर निर्माण के चलते धन सर्मपित करने आ आग्रय किया है। राष्ट्रीय सेविका समिति के द्वारा वीर सावरकर नगर में एक भव्य जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान सेविका समिति की बहनों ने घर-घर भगवा छायेगा, राम राज्य फिर आयेगा, फूल नही चिंगारी है, हम भारत की नारी हैं। जय श्रीराम-जयश्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। रैली आर्दश नगर से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई, आर्दश नगर स्थित माता मन्दिर पर सम्पन्न हुई। रैली में राखी गुप्ता, सरिता गुप्ता, कु0 काजल, कु0 शिवानी, नगर कार्यवाह पूनम, विभुति, ज्योति आदि थे। केशव नगर में वाहन रैली का शुभारम्भ विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत द्वारा भगवा झण्डा दिखाकर रैली का आगे बढ़ने का संकेत दिया। रैली सुहाग नगर के विभिन्न क्षेत्र में होती हुई , हिमायूपुर नगला पछिया, के रास्ते सुहाग नगर सेक्टर एक पर आकर सम्पन्न हुई।
Jansaamna