Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, पल्सर, मोबाइल, तमंचा बरामद

तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, पल्सर, मोबाइल, तमंचा बरामद

फिरोजाबाद,जन सामना। रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा कारतूस सहित चोरी किये हुए 14 एन्ड़ॉइड़ मोबाइल फोन तथा 02 पल्सर मोटर साईकिल आदि सामान बरामद किया है।
थाना रसूलपुर प्रभारी फतेह बहादुर भदौरिया पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने लालपुर मण्डी के पास से मोटर साईकिल पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवकि दो बदमाश भागने में सफल हो गये। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के नाम हसन पुत्र ताज मोहम्मद निवासी बी.पी.एल ग्राउन्ड के पास छदामुन नगर, जाहिद पुत्र सराफत निवासी जाटवपुरी व रासिद पुत्र इशाक मोहम्मद निवासी अब्बास नगर नई आवादी थाना रामगढ बताये है। पुलिस ने इनके कब्जे से 14 मोबाइल विभिन्न कम्पनी व दो अदद तंमचा, कारतूस व दो मोटर साईकिल पल्सर बरामद की है। अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग मिलकर हाईवे पर जाने वालों ट्रकों के ड्राईवरों को गुमराह कर ट्रक रुकवाकर व उनके ट्रकों में रखे सामान मोबाईल आदि की चोरी कर लेते है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है।