Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय बौद्ध संघ ने किया खिचडी भोज एवं कंबल वितरण का आयोजन

भारतीय बौद्ध संघ ने किया खिचडी भोज एवं कंबल वितरण का आयोजन

फिरोजाबाद,जन सामना। भारतीय बौद्ध संघ फिरोजाबाद इकाई के तत्वाधान में सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल बोधाश्रम फिरोजाबाद में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष अमित माहौर की अध्यक्षता में किया गया।  इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी भगवानदास शंखवार ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, मकर संक्रांति का पर्व दान और स्नान के महत्व का त्यौहार है, मकर संक्रांति हमें सामाजिक समरसता का संदेश देती है, आज के दिन अलग-अलग प्रकृति के पदार्थ चावल और दाल मिलकर स्वादिष्ट और पौष्टिक खिचड़ी तैयार करते हैं, तथा इसी प्रकार गुड़ और तिल अलग-अलग प्रकृति के होने के बावजूद स्वादिष्ट गजक और लड्डू का प्रसाद तैयार होता है।यदि समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों, प्रजातियों एवं अलग- अलग स्वभाव के लोग मिलकर रहें तो, निश्चित ही स्वस्थ, समृद्ध तथा समरस समाज की स्थापना करने में हम सफल होंगे और भारत एक सशक्त एवं समृद्ध शाली राष्ट्र बन सकेगा।  इस मौके पर भारतीय बौद्ध संघ के पदाधिकारियों में विद्या राम शंखवार सभासद, शांतीदास शंखवार, रवि कुमार चक, श्याम सिंह शंखवार, रविकांत शंखवार, ज्ञान सिंह शंखवार, दीप नारायण, दीपक कुशवाह, प्रदीप जाटव, सुमित शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमती राधा शंखवार,चन्द्रकान्ता शंखवार,महिमा शंखवार आदि उपस्थित रहे।