Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपाइयों ने मनाया डिंपल का जन्मदिन,ठंड से बचाने को चाय और कम्बल किया वितरिण

सपाइयों ने मनाया डिंपल का जन्मदिन,ठंड से बचाने को चाय और कम्बल किया वितरिण

कानपुर,जन सामना।  पूर्व सांसद डिम्पल यादव के 42 वे जन्मदिन पर समाजवादी व्यापार सभा द्वारा सादगी से आम जनता के बीच कपकपाती सर्दी से बचाव के लिए कम्बल व चाय वितरिण किया गया। और साथ ही मिष्ठान व बिस्किट भी सभी को दिया गया।समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, अश्वनी निगम, शुभ महेश्वरी, दीपू श्रीवास्तव, रचित पाठक,राहुल आदि मौजूद रहे। प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि डिम्पल यादव को प्रदेश की जनता महिला सशक्तिकरण की प्रतीक के रूप में मानता है। पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा व तरक्की के लिए जितने काम हुएए उनमें निर्णायक भूमिका अखिलेश यादव के साथ डिम्पल यादव की भी थी। कानपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा की भाजपा सरकार को वृहद स्तर पर कम्बल वितरण व अलाव जलवाने का कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। क्योंकि सर्दी से लोगों का जीवनयापन अत्यंत कठिन है।जितेंद्र जायसवाल ने बताया की लगातार जरूरतमंदों की मदद का कार्यक्रम जारी रहेगा।