हाथरस,जन सामना। बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती का 65 वां जन्मोत्सव बसपाईयों ने बडे ही धूमधाम से हाथरस के श्रीजी फार्म हाउस में मनाया। इस दौरान बसपाईयों ने केक काटी और बसपा जिलाध्यक्ष को पुष्पहार पहनाकर जोशीला स्वागत किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने कहा 2022के विस चुनाव में प्रदेश में जीत का परचम लहराकर मायावती को तोहफा देंगे। जिलाध्यक्ष बनीसिंह जाटव के नेतृत्व में मायावती का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा 2022में होने वाले विस चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। अधिक सीटें जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन का तोहफा दिया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूती दिलाने का संकल्प लेते हुए मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। कार्रक्रम में मुख्य रूप से अशोक सिंह, मनोज सोनी, पूर्व विधायक गैंदा चौधरी, विजेन्द्र सिंह, संजीव काका, उमेश चौधरी, केसी निराला, देवेन्द्र राना, रणवीर सेंगर, हर्षकांत, भगवान सिंह कुशवाहा, ओमकार सिंह, रिंकू यादव, रवेन्द्र यादव, राजकपूर, शौबी कुरैशी, अजय सुमन, राघवेन्द्र, शिवकुमार माहौर, दिनेश भारती, सहित तमाम बसपाई मौजूद थे।