Saturday, September 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सासनी के डा. विकास को भीष्म पुरस्कार से किया सम्मानित

सासनी के डा. विकास को भीष्म पुरस्कार से किया सम्मानित

हाथरस,जन सामना। मेहनत करने वालों के लिए मंजिल दूर नहीं होती मेहनत किसी भी क्षेत्र में की जा सकती है। ऐसे ही होनहार एवं कर्मठ समाजसेवी सासनी-विजयगढ मार्ग स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य डा. विकास सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्रों को लेकर चंडीगढ में भीष्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विकास सिंह को ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन द्वारा चंडीगढ़ में उनके दृढ़ संकल्प, तथा विद्यालय के साथ समाज सेवा में हर प्रकार से स्वयं को समर्पित करने पर उन्हें समर्पण के लिए भीष्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से उन्होंने शिक्षा जगत में ही नहीं बल्कि अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्हें मिलने वाले इस सम्मान से परिजनों तथा शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।  सिंह ने बताया कि पूरे भारत में यह पुरस्कार 203 प्रधानाचार्यों को दिया गया है।