Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर.घर पहुंचकर राम मंदिर निर्माण के लिये हिंदू संगठनों द्वारा पैदा की जा रही जागरूकता

घर.घर पहुंचकर राम मंदिर निर्माण के लिये हिंदू संगठनों द्वारा पैदा की जा रही जागरूकता

हरिद्वार, मदन यादव। हरिद्वार में राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। छोटे.बड़े लोग मंदिर के लिए अपनी सामर्थ के अनुसार अंसदान दे रहे है। इस बीच हरिद्वार के तमाम हिस्‍सों में आज मंदिर के धनसंग्रह के लिए राट्रीय स्वयं सेवक संघ बजरंग दल और अन्य बीजेपी कार्यकर्ता दिन रात हर छोटे बड़े आमजन तक पहुँच कर धनसंग्रह के लिए जागरूक कर रहे है। हमने रानी माजरा खण्ड जगजीतपुर में खण्ड कार्यवाह हेमन्त सैनी व बीजेपी जिला मंत्री आशु चौधरी से बात की । इस मौके पर संजीव कुमार, धर्मेंद्र सिंह, नकली राम, सोमनाथ, नवीन चौहान, सत्यदेव, पूर्व प्रधान सुसील भगत, सेट्ठी, बबलेश चौहान आदि धनसंग्रह के लिए जागरूकता अभियान के लिए निकले।