फिरोजाबाद,जन सामना। केला देवी स्थिति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय केंद्र पर राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउण्डेशन के युवा प्रभाग ब्रह्माकुमारीज के युवा मिशन के अंतर्गत विश्व शांति के लिये वैश्विक स्तर पर युवा महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला के तहत आज बृहद शांति यात्रा निकाली गई।जिसमे लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया केला यात्रा देवी मंदिर स्थित केंद्र से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुये यात्रा का समापन आरंभ स्थल पर हुआ।यात्रा का शुभारम्भ ओमशान्ति हरि झंड़ी दिखाकर प्रमुख उद्योगपति देवीचरण अग्रवाल ने किया। यात्रा मार्गों पर शान्ति का प्रतीक श्वेत वस्त्र धारी बहनों, भाइयों और सेन्टर की दीदियों की शांतिमय यात्रा को राहगीरों ने रुक कर खूब सराहा।जनता के मुखारविंद से सहसा यह स्वर फूटे कि विश्व शांति के लिए यह प्रयास गजब का है। यात्रा के मुख्य अतिथि देवी चरण अग्रवाल ने शांति यात्रा के आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मिशन युवाओं में अध्यात्मिक संदेश के साथ ही ऊर्जा पैदा करता है ऐसे आयोजन शहर के के लिए प्रेरणा स्रोत और शक्तिपुंज के समान हैं। नगर निगम ब्रांड अंबेस्टर कल्पना राजौरिया ने कहा कि युवाओं को विश्व शांति की दिशा में जागृत करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों से उत्साह पैदा होता है और युवाओं में अध्यात्मिक संदेश समाहित हो कर युवाओं को शांति के लिए प्रेरित करता है। ऐसे कार्यक्रम शिव युवा ही नहीं हर वर्ग के प्राणियों में उत्साह का संचार करता है। फिरोजाबाद संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि आज युवाओं को सही दिशा देने की जरूरत है ताकि युवा धर्म भाषा एवं अनेक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्र और विश्व के नव निर्माण की दिशा में अपनी उर्जा का सदुपयोग कर विश्व शांति के वाहक बने।सीए राकेश गोयल ने कहा कि युवाओं को अपनी शक्ति को पहचान कर विश्व शांति के लिए जागृत होने की महती जरूरत है, कल्पना राजोरिया ने भी ऐसी यात्राओं को युवाओं के लिए प्रेरणास्पद बताया।यात्रा में अनुपम शर्मा ,मनोज शर्मा, प्रेमपाल यादव ,अलका गुप्ता ,प्रीति अग्रवाल, मीनू अरोरा दिनेश उपाध्याय प्रदीप यादव आदि के साथ सेंटर से जुड़ी दीदियां खुशी,सपना,अंजना, रिंकी, नूतन,मधु,अनिता,बंदना आदि मौजूद थीं।
Jansaamna