Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रसपा नगर ग्रामीण लोहिया वाहिनी ने दिया संदेश गांव गांव पांव-पांव नगर नगर डगर डगर

प्रसपा नगर ग्रामीण लोहिया वाहिनी ने दिया संदेश गांव गांव पांव-पांव नगर नगर डगर डगर

कानपुर, जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण आनंद शुक्ला के नेतृत्व में प्रधान कार्यालय केशव वाटिका से गांव गांव पांव-पांव नगर नगर डगर डगर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर ग्रामीण लोहिया वाहिनी अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने यात्रा का शुभारंभ प्रदेश महासचिव अशोक यादव एवं नगर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति के द्वारा किया गया! आनंद शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार गांव गांव जाकर यह संदेश देना है, कि आगामी 2022 के चुनाव में सरकार बनती है। तो हर परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। किसानों को मुफ्त सिंचाई, मजदूरों के हित के लिए अच्छे कार्य, रोजगार को बढ़ावा अन्य कार्य किए जाएंगे! इस अवसर पर नितिन वर्मा, दीन वर्मा, राहुल सिंह जादौन, संध्या त्रिवेदी, संगीता श्रीवास्तव, सुधा कमल, विनोद त्रिवेदी, मोहम्मद जमील, यामीन खान, आदि लोग रहे!