Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राम मंदिर निर्माण के लिये राम भक्तों में उत्साह

राम मंदिर निर्माण के लिये राम भक्तों में उत्साह

हाथरस,जन सामना। राम मंदिर निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कई मौहल्लों में जाकर अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से निधि समर्पण का आग्रह किया। लोगों ने इस आग्रह को स्वीकारा और मंदिर निधि संग्रह के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर राशियों के चैक दिए। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों में इतना उत्साह और उमंग है कि लोगों ने खाली चैक उनके हाथों में थमा दिए और कहा कि राशि आप स्वयं ही हमारी सामथ्र्य के अनुसार भर लें। राम भक्तों में इतना उत्साह और उमंग मंदिर निधि संग्रह के दौरान देखा जा रहा है। इतना उत्साह लोगों में कभी किसी कार्य को लेकर नहीं देखा, लोग स्वयं अपने आप आकर बोल रहे हैं कि सहयोग ले लीजिए। निधि संग्रह में भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के साथ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, नगर मंत्री हरीश सैंगर, रजत अग्रवाल अर्जुन बाल्मीकि आदि साथ थे।