Monday, July 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाजरा चोरी में वांछित गिरफ्तार, भेजा जेल

बाजरा चोरी में वांछित गिरफ्तार, भेजा जेल

सासनी/हाथरस,जन सामना। कोतवाली पुलिस ने करीब दो माह पूर्व गांव ऊतरा में बाजरा चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना के अनुसार गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि थाने पर करीब दो माह पूर्व बाजरा चोरी का मुकदमा पंजीकृत है। उससे संबंधित एक आरोपी सासनी के किला तिराहे मोड पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी मय एसएसआई कृपाल सिंह व मय हमराह कॉन्स्टेबल के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंचे। तो पुलिस को देख युवक भागने लगा । तभी पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर युवक को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। जहां उसने अपना नाम नेमवीर पुत्र हरबख्श ग्राम निवासी नगला बत्तीसा थाना सासनी जनपद हाथरस बताया। जहां पुलिस ने अरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर जेल भेजा है।