Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अब्बास नगर के वांशिदों नगर आयुक्त से की क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने की मांग

अब्बास नगर के वांशिदों नगर आयुक्त से की क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने की मांग

फिरोजाबाद,जन सामना। अब्बास नगर की समस्याओं को लेकर क्षेत्रिय निवासियों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौपा है। जिसमें क्षेत्र की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।  अब्बास नगर के वांशिदे नगर निगम पहुंचे। जहाॅ उन्होने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा कि गलियां कच्ची और कीचड होने के कारण लोगों नरकीय जीवन को मजबूर होना पड रहा है। आए दिन बच्च्चे गिर जाते है। उन्होंने नगर आयुक्त से क्षेत्र में विकास कार्य जल्द ही कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में साकिर बाबा, जीशान, मौ. यूनिश अब्बास, रूकसाना, रूबी आदि रहे।