Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपाइयों ने मनाई प्रख्यात समाजवादी छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि

सपाइयों ने मनाई प्रख्यात समाजवादी छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि

हाथरस,जन सामना। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर छोटे लोहिया के नाम से प्रख्यात जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव और पदाधिकारीयो ने उनके छविचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जसवन्त सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के संघर्ष को अपनाकर औऱ उनके बताए रास्ते पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। अन्याय का विरोध करना और दबे कुचलों के लिए काम करना ही उनका उद्देश्य था। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ऐसे समाजवादी रहे हैं ! उन्होंने पूरा जीवन देश और समाज को अर्पित कर दिया। जनेश्वर मिश्र और उनके समकालीन नेता सत्ता के पीछे नहीं भागते थे। पूर्व महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि आज देश को जनेश्वर मिश्र जैसे समाजवादियों की जरूरत है। हमें भी जनेश्वर मिश्र जी के संघर्ष को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। पूर्व जिलाउपाध्यक्ष गिनेश यादव , जिला महासचिव जैनुद्दीन,डॉ आर सी लाल प्रजापति,दिनेश लोधी,हरवीर सिंह तोमर,सुनील यादव मास्टर, गंगा सिंह सेंगर,गौरी शंकर बघेल ,बालकिशन यादव,श्रीराम यादव,रोहिताश यादव,विवेक यादव,टेकपाल कुशवाहा,विजेंद्र जाटव,तजेंद्र निम,चिन्टू शर्मा, हेमन्त गौंड़, हीरो यादव, संजीव यादव,डॉ अकील कुरैशी,मुजरिम रहमान,संतोष चौधरी, अशोक दिवाकर, गोविंद सिंह सिसोदिया, मोहम्मद इशाक शाह, डॉक्टर पप्पू ,हाजी नवाब हसन ,हाफिज शफिमद्दीन, मनीष चौधरी,अनिल दिक्षित, टोनी जॉन ,राहुल सागर ,ज्योति उपाध्याय, शाहरुख खान ,शक्ति उपाध्याय ,बसंत लाल दीक्षित,योगेश यादव, प्रशांत यादव,अशीम चैधरी ,अबधेश चौधरी, ठाकुरदास, अब्दुल रहमान ,रविंद्र प्रजापति ,एड मोहित कश्यप,नेमसिंह,आदि कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित रहे|