Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राम मंदिर निर्माण के लिए दान देते ही त्यागे प्राण

राम मंदिर निर्माण के लिए दान देते ही त्यागे प्राण

हाथरस,जन सामना। शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित विजय नगर में आज एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें भगवानदास डॉलर की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी तभी उन्होंने धीरज कुमार जैन को फोन करके बुलाया और राम मंदिर निर्माण हेतु अपने दान की रसीद कटवाई और दान दिया तथा उसके बाद ही उन्होंने तुरंत ही प्राण त्याग दिए। उक्त घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी चर्चा है और सभी लोग कह रहे हैं कि यह उनके अंतिम समय में भगवान राम के काम के लिए दिया गया दान मोक्ष की प्राप्ति कराएगा|