हाथरस,,जन सामना। सर्दी के मौसम में कोहरे का कहर होने पर चोरों की मौज आ जाती है और कोहरे का लाभ उठाकर कहीं ना कहीं पर चोर घटना को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं और इसी क्रम में बीती रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा नगर पालिका मार्केट में एक दुकान में सेंध लगाते हुए लाखों रुपए का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की खबर से दुकानदारों में भारी खलबली मच गई है। हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गिर्राज कॉलोनी निवासी यश पुत्र स्वामी लाल की बागला अस्पताल के सामने नगर पालिका मार्केट में वंदना बीज भंडार के नाम से दुकान है, जिसका बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने शटर काटकर प्रवेश कर गए और दुकान में से करीब डेढ़ से 2 लाख रूपये तक का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की आज सुबह पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा आसपास के दुकानदारों में चोरी की घटना से खलबली मच गई है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई और पुलिस घटना की छानबीन कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
Jansaamna