Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

फिरोजाबाद,जन सामना। दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डॉक्टर परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। क्षेत्र के नगला भाऊ निवासी रिजवान पुत्र इरफान उसके भाई अरमान अली, आदिल अली, फैजान अली आदि लोगों का विवाद के दौरान शकील पुत्र इसरार उसके भाई अकील इब्राहिम सलमान आदि से हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों से चले लाठी-डंडों से उक्त लोग घायल हो गए। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार और डॉक्टरी परीक्षण किया गया।