Sunday, September 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से महिला अचेत

विषाक्त सेवन से महिला अचेत

फिरोजाबाद,जन सामना।  नारखी क्षेत्र पचवान कालौनी में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  नारखी क्षेत्र पचवान कालौनी निवासी रमेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी अंजली ने परिजनो की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, पत्नी की हालत खराब होता देख परिजनों के होश उड गये। जिसको आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।