Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विवाहिता की गला रेत कर हत्या

विवाहिता की गला रेत कर हत्या

मीरजापुर,जन सामना। शहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सारीपुर में सितारा देवी पत्नी कमलेश सोनकर उम्र 26 वर्ष निवासिनी धौकलगंज थाना कपसेठी जनपद वाराणसी जो अपने पति के साथ अपने मायके सारीपुर थाना कोतवाली शहर में रहती थी। जिनके पति कमलेश सोनकर गोरखा रेजीमेंट वाराणसी में कलर्क के पद पर नियुक्त है जो 02 महिने की छूट्टी पर अपने ससुराल आए थे। जिनकी शादी 04 दिसंबर 2017 को हुई थी। उनकी पत्नी सितारा देवी की रात्रि 00.15 बजे गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया गयी। जिससे सितारा देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी को शहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।