हाथरस,जन सामना। मर्यादा पुरुषोत्तम राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान में जिला हाथरस केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पदम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, गोपाल गर्ग, सुनील अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, अंबुज अरोरा, अमित जैन, अनिल चन्देल, पवन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, रवि धींगरा, कृष्ण गोपाल शारडा, संजय धींगरा, नवीन सबलोक, संजय जायसवाल, मुरारीलाल वर्मा, कान्हा वर्मा, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, रंजन शर्मा आदि की उपस्थिति में एसोसिएशन की तरफ से पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा को चेक सौंपे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पदम अग्रवाल ने कहा कि निधि समर्पण अभियान में सहयोग करना बहुत ही पुण्य का कार्य है और इस अभियान में सहयोग कर हम सभी केमिस्ट भाई स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने निधि समर्पण अभियान में सहयोग के लिए जिला हाथरस केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं सभी कैमिस्ट साथियों का इस धर्म के कार्य में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने किया।
Jansaamna